Breaking News

शाहजहांपुर: मोबाइल टावरों की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, 18 लीथियम बैटरी बरामद।

मोबाइल टावरों की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, 18 लीथियम बैटरी बरामद।

संवाददाता : मुबारक अली

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर पुलिस ने मोबाइल टावरों से लीथियम बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 लीथियम बैटरियां बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त एक ईको कार भी बरामद की गई है।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा राजीव कुमार, एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह मय टीम, सर्विलांस प्रभारी उoनिo मनोज कुमार मय टीम, उoनिo गोविंद सिंह, उoनिo सौरभ शुक्ला व थाना रोजा पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में –

  • रामतीरथ, निवासी ग्राम नौगवां, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहांपुर
  • आजाद यादव, निवासी सराय साधौं, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहांपुर
  • हरिओम यादव, निवासी तुर्की खेड़ा, थाना रोजा, जनपद शाहजहांपुर
  • विमलेश, निवासी खजुआ, थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है। पूछताछ में उन्होंने कई अन्य मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। ये आरोपी मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी कर उन्हें कबाड़ियों को बेच देते थे। अब पुलिस यह भी पता लगा रही है कि चोरी की गई बैटरियां किन-किन कबाड़ियों को बेची गई हैं।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार चार अभियुक्तों में से तीन शाहजहांपुर जनपद के हैं और एक जनपद खीरी का है। इनके द्वारा जनपद के विभिन्न मोबाइल टावरों से बैटरियां चोरी की गई थीं। यह मामला राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कम्युनिकेशन से जुड़ा हुआ है, क्योंकि मोबाइल टावरों से बैटरियां हटाए जाने पर संचार व्यवस्था ठप होने की संभावना बनी रहती है।

एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने पर भी विचार किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

इस खुलासे के बाद मोबाइल टावर कंपनियों और आम जनता ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!