Breaking News

सहसवान: अधिशासी अभियंता के आदेशों की अनदेखी, तकनीशियन विद्युत कर्मचारी 6 माह बाद भी नई तैनाती स्थल पर नहीं पहुंचा।

अधिशासी अभियंता के आदेशों की अनदेखी, तकनीशियन विद्युत कर्मचारी 6 माह बाद भी नई तैनाती स्थल पर नहीं पहुंचा।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बदायूं के अंतर्गत विद्युत वितरण खंड उझानी में अधिशासी अभियंता द्वारा किए गए स्थानांतरण आदेशों की अनदेखी का मामला सामने आया है।

अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार गुप्ता ने तकनीशियन विद्युत कर्मचारी सागरमल निठारवाल, जो 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दहगवां पर तैनात थे, को हटाकर 33/11 केवी उझानी ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर तैनात किए जाने के आदेश जारी किए थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि आदेश जारी हुए करीब 6 महीने बीत जाने के बाद भी संबंधित तकनीशियन कर्मचारी सहसवान क्षेत्र में ही जमा बैठा हुआ है और नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है।

सूत्रों के अनुसार स्थानांतरण आदेशों के बावजूद कर्मचारी द्वारा अब तक कार्यभार न संभालना विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। इससे यह भी संदेह पैदा होता है कि कहीं न कहीं प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत के चलते आदेशों का पालन नहीं कराया जा रहा है।

अधिकारियों के आदेशों का इस तरह खुलेआम उल्लंघन होता रहेगा, तो विभाग में अनुशासन और कार्यक्षमता पर बुरा असर पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर उझानी ग्रामीण उपकेंद्र पर पहले से ही कर्मचारियों की कमी बताई जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

अब सवाल यह है कि अधिशासी अभियंता द्वारा दिए गए आदेशों के बाद भी संबंधित तकनीशियन कर्मचारी के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है और उसे नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराने के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए हैं।

यदि समय रहते इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो यह उदाहरण अन्य कर्मचारियों के लिए भी गलत संदेश देने वाला साबित हो सकता है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!