Breaking News

कासगंज: सिढ़पुरा थाने में नव निर्माणाधीन भवन पर पुताई के दौरान हादसा, मजदूर की मौत।

सिढ़पुरा थाने में नव निर्माणाधीन भवन पर पुताई के दौरान हादसा, मजदूर की मौत।

रस्सा टूटने से चौथी मंजिल से गिरा युवक, परिवार में मचा कोहराम।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज के सिढ़पुरा थाना परिसर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नव निर्माणाधीन भवन पर पुताई का कार्य कर रहा एक मजदूर चौथी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान 37 वर्षीय रविन्द्र पुत्र पूरन सिंह, निवासी ग्राम खरगादीपुर, थाना सिढ़पुरा के रूप में हुई है। बताया गया कि रविन्द्र रोज की तरह सोमवार सुबह थाना परिसर में निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल पर पुताई कर रहा था। वह जिस झूले पर बैठकर काम कर रहा था, अचानक उसकी रस्सी टूट गई। रस्सा टूटते ही रविन्द्र असंतुलित होकर सीधे नीचे गिर पड़ा।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ काम कर रहे मजदूरों और पुलिस कर्मियों ने तुरंत घायल रविन्द्र को सीएचसी सिढ़पुरा पहुंचाया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रविन्द्र ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रविन्द्र की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी गायत्री देवी, 8 वर्षीय पुत्र वीर और 6 वर्षीय पुत्री आरोही का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि रविन्द्र ही परिवार का एकमात्र सहारा था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

इस घटना ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों और मजबूत रस्सी-झूले के ऊंचाई पर काम कराना मजदूरों की जान के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को क्या आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

बाइट- क्रांति, मजदूर।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!