Breaking News

जरीफनगर: किशोर की संदिग्ध मौत, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

किशोर की संदिग्ध मौत, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

जरीफनगर, बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ जंगल में एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने इसे हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर कुड़ई का है। 17 वर्षीय दुर्गेश पुत्र रामभजन घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो गांव के पास स्थित गनेशपुर गांव के जंगल में एक पेड़ से दुर्गेश का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर जरीफनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

परिजनों का आरोप है कि दुर्गेश की पहले हत्या की गई और बाद में शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

मृतक का फ़ाइल फ़ोटो

बाईट- मृतक के परिजन

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!