Breaking News

बरेली: हाफिजगंज में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ली युवक की जान, अवैध खनन पर फिर उठे सवाल।

हाफिजगंज में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ली युवक की जान, अवैध खनन पर फिर उठे सवाल।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में अवैध खनन से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक दर्दनाक सड़क हादसे को अंजाम दे दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।

गांव सावड़ खेड़ा निवासी 30 वर्षीय वेदप्रकाश उर्फ बबलू और 32 वर्षीय जयप्रकाश मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार को दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटी से बरेली से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे भडसर गांव स्थित सिरोही फार्म के पास पहुंचे, तभी मिट्टी से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि वेदप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद से चालक वाहन समेत फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

इस घटना के बाद क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही को लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन से जुड़े वाहन अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह जाती है।

यह हादसा एक बार फिर अवैध खनन और बेलगाम ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालन पर सवाल खड़े करता है, जिस पर सख्त कार्रवाई की मांग अब और तेज हो गई है।

फाइल फोटो 

बाइट- स्थानीय ग्रामीण

 

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!