Breaking News

बलरामपुर: लगातार 41 बार रक्तदान कर जीवनदायी बने वैभव त्रिपाठी, समाज सेवा की मिसाल।

लगातार 41 बार रक्तदान कर जीवनदायी बने वैभव त्रिपाठी, समाज सेवा की मिसाल।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर। बलरामपुर जनपद के भडरखानापूरब टोला निवासी वैभव त्रिपाठी आज समाज सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुके हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय देवरिया मुबारकपुर में अनुदेशक के पद पर कार्यरत वैभव त्रिपाठी न केवल शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं, बल्कि मानव सेवा के सबसे बड़े कार्य रक्तदान के माध्यम से भी अनगिनत जिंदगियों को नई उम्मीद दे चुके हैं।

वैभव त्रिपाठी में शुरू से ही समाज के लिए कुछ करने का जज़्बा रहा है। उन्होंने समाज सेवा के विभिन्न माध्यमों में से रक्तदान को सबसे प्रभावी और जीवनदायी साधन के रूप में चुना। अब तक वे लगातार 41 बार रक्तदान कर चुके हैं और जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन रक्षक बनकर सामने आए हैं।

इतना ही नहीं, वैभव त्रिपाठी स्वयं रक्तदान करने के साथ-साथ लोगों को इसके प्रति जागरूक और प्रेरित भी करते हैं। वे युवाओं से आगे आकर रक्तदान करने की अपील करते हैं, ताकि समय पर जरूरतमंदों को रक्त मिल सके और किसी की जान कीमती समय के अभाव में न जाए।

उनका यह निस्वार्थ प्रयास न केवल मानवता की सच्ची सेवा है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत और अनुकरणीय उदाहरण भी है।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!