Breaking News

शाहजहांपुर: हरिकिशन त्यागी जी की 37वीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल व स्वेटर।

हरिकिशन त्यागी जी की 37वीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल व स्वेटर।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। हरिकिशन त्यागी जी की 37वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हरि कौशल त्यागी जन कल्याण समिति एवं भारतीय युवा चेतना मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर जरूरतमंदों, दिव्यांगजनों, विधवाओं एवं असहाय लोगों को लगभग 380 कंबल और 450 स्वेटर वितरित किए गए। कड़ाके की ठंड में आयोजित इस सेवा कार्य से लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और संतोष देखने को मिला।

कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में सभी लोग समान परिस्थितियों में नहीं होते। कुछ लोग शारीरिक, आर्थिक और मानसिक रूप से अधिक सक्षम होते हैं, जबकि कुछ लोग कमजोर और असहाय होते हैं। ऐसे में सक्षम लोगों का दायित्व है कि वे जरूरतमंदों की सहायता करें। उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता और बुजुर्गों के नाम पर सेवा कार्य करना सबसे बड़ा पुण्य है। हरिकिशन त्यागी जी की पुण्यतिथि पर उनके परिवार द्वारा किया जा रहा यह सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक और सराहनीय है।

कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र त्यागी ने बताया कि हर वर्ष उनके पिता की पुण्यतिथि पर इसी प्रकार कंबल वितरण का आयोजन किया जाता है, ताकि उनके आदर्शों और सेवा भावना को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि समाज के प्रति परिवार की जिम्मेदारी का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान आए हुए अतिथियों और जरूरतमंदों के लिए गर्म चाय और बिस्कुट की व्यवस्था भी की गई, जिससे ठंड में लोगों को कुछ राहत मिल सके।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने वाला कदम बताया।

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!