Breaking News

शाहजहांपुर: थाना रोजा पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का किया खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, पांच मोबाइल व स्कूटी बरामद।

थाना रोजा पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का किया खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, पांच मोबाइल व स्कूटी बरामद।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से छीने गए कुल पांच मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद की गई है, जबकि उनका एक अन्य साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह निवासी ग्राम जमुही, थाना रोजा ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह जमुही मोड़ पर किराना सामान लेने के लिए खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी स्कूटी सवार तीन युवकों ने अचानक झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा राजीव कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिषेक, उपनिरीक्षक शंभू दयाल भार्गव सहित पुलिस टीम का गठन किया गया। सर्विलांस सेल और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए 16 जनवरी की रात लगभग 12:53 बजे अटाली अंडरपास के पास से अजमल (21 वर्ष) निवासी हयातपुर थाना चौक कोतवाली और उसके साथी फैजान (22 वर्ष) निवासी बाबू जाई थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए पांच मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अपने साथी अमन पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बाड़ू जाई थाना चौक कोतवाली के साथ मिलकर मोबाइल छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते थे और छीने गए मोबाइल बेचकर उससे प्राप्त धनराशि से अपना खर्च चलाते थे।

आरोपियों ने बताया कि 13 जनवरी को ग्राम जमुही मोड़ पर एक व्यक्ति से मोटरोला कंपनी का मोबाइल छीना था तथा 10 जनवरी को रेती रोड स्थित सुदामा स्कूल के पास स्कूटी सवार एक व्यक्ति से मोबाइल छीना था। दोनों मोबाइल अपने साथी अमन को बेचने के लिए दे दिए गए थे।

पुलिस के अनुसार आरोपी आज भी मोबाइल बेचने के उद्देश्य से खरीदार की तलाश में घूम रहे थे। जब अटाली अंडरपास के पास पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे घबरा गए और स्कूटी से भागने लगे। इसी दौरान स्कूटी फिसल गई, जिससे दोनों गिर पड़े और पुलिस ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।

फिलहाल पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है तथा फरार आरोपी अमन की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!