Breaking News

सैयदराजा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार।

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

सैयदराजा (चंदौली)। थाना क्षेत्र के नौबतपुर स्थित कर्मनाशा नदी के समीप मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के डहला गांव निवासी अमित के रूप में हुई है। बताया गया कि वह घर जाने के लिए सड़क किनारे खड़ा होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

थाना प्रभारी विंदेश्वरी प्रसाद पांडे ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!