Breaking News

सैयदराजा: समाचार वितरकों को ठंड से राहत, कंबल वितरण कर किया गया सम्मान।

समाचार वितरकों को ठंड से राहत, कंबल वितरण कर किया गया सम्मान।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता

सैयदराजा, (चंदौली)। भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ की बैठक नगर पंचायत स्थित अखबार सेंटर पर बुधवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला कोषाध्यक्ष कमलेश विश्वकर्मा ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने किया।

बैठक में वरिष्ठ वितरक नेता पारसनाथ यादव एवं एस. नाथ ने प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया तथा जिला कोषाध्यक्ष कमलेश विश्वकर्मा का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने संघ से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए नगर इकाई का चुनाव कराने की मांग उठाई।

प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान धैर्य एवं विचार-विमर्श के साथ अधिकारियों से वार्ता कर कराया जाएगा। नगर इकाई के चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष राम श्रेष्ठ पासवान से अनुमति लेकर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बैठक में प्रदेश सदस्य चंद्रिका यादव, ग्राम नेवादा के हाल ही में सड़क दुर्घटना में घायल होने पर चिंता व्यक्त की गई तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की गई।

इस अवसर पर सामाजिक संस्था स्वर्गीय सोना लाल जायसवाल स्मृति द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण किया गया। शीतलहर और ठंड को देखते हुए सभी समाचार पत्र वितरकों को कंबल देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

बैठक में पारसनाथ यादव, निरंजन गुप्ता, अवधेश शर्मा, सदानंद, दिनेश मौर्य, विजय गुप्ता, राजेश कुमार, सूर्यनाथ केशरी, दया विश्वकर्मा, चंद्रिका यादव, गोलू शर्मा सहित अन्य वितरक उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!