Breaking News

चहनियां: सफाई व्यवस्था बदहाल, टांडा खुर्द के ग्रामीण सड़क पर उतरे।

सफाई व्यवस्था बदहाल, टांडा खुर्द के ग्रामीण सड़क पर उतरे।

संवाददाता: अभिषेक सिंह

चहनियां, चंदौली। टांडा खुर्द गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव की गलियों और सड़कों पर गंदगी का अंबार लगा होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और विभाग व प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तैनात सफाई कर्मी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह लापरवाह है। वह महीने में केवल दो-तीन बार ही गांव में दिखाई देता है और औपचारिकता पूरी कर वापस चला जाता है। नियमित सफाई न होने से गांव के सार्वजनिक रास्तों और गलियों में चलना तक मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव स्थित मंदिर परिसर की सफाई की जिम्मेदारी भी सफाई कर्मी नहीं निभा रहा है। श्रद्धालुओं को स्वयं मंदिर और आसपास की सफाई करनी पड़ती है। लोग अपने घरों के सामने तो किसी तरह सफाई कर लेते हैं, लेकिन कूड़े के उचित निस्तारण की व्यवस्था न होने से गंदगी कई दिनों तक सड़कों पर पड़ी रहती है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने नियमित सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही हालात नहीं सुधरे, तो वे उच्चाधिकारियों का घेराव करने को मजबूर होंगे।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से मनीष पांडेय, सुनील यादव, कमला तिवारी, रामहरख तिवारी, ओम प्रकाश यादव, राजेंद्र, अनिल, मुन्ना, बलवंत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!