Breaking News

चन्दौली: क्षेत्रीय विकास को लेकर मंत्री से मिले भाजपा नेता, समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा।

क्षेत्रीय विकास को लेकर मंत्री से मिले भाजपा नेता, समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा।

संवाददाता: जयशंकर मिश्रा 

चहनियां, चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दया शंकर मिश्र “दयालु” से भाजपा नेता अरबिंद पाण्डेय ने उनके शासकीय आवास पर मंगलवार को शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा सकलडीहा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

भाजपा नेता अरबिंद पाण्डेय ने मंत्री को एक पत्रक सौंपते हुए भुपाली-रैथा नहर चौड़ीकरण के लिए प्रस्तुत आगणन पर लंबित बजट, बलुआ पक्का पुल पर प्रकाश व्यवस्था हेतु गंगा स्वच्छता निदेशालय में लंबित फाइल, चहनियां ब्लॉक स्थित पशु चिकित्सालय के आधुनिकीकरण, बलुआ घाट पर सांस्कृतिक ऑडिटोरियम के लिए धन स्वीकृति, पपौरा-रामगढ़ मार्ग के शेष भाग पपौरा-प्रभुपुर को ओडीआर योजना में शामिल कर चौड़ीकरण, सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मिट्टी भराव व लाइट की व्यवस्था, तथा रिंग रोड के किनारे फूड प्रोसेसिंग पार्क की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।

मंत्री दया शंकर मिश्र ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

भेंट के बाद भाजपा नेता अरबिंद पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे और जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाते रहेंगे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!