Breaking News

कासगंज में तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार युवक और एक बैल की दर्दनाक मौत।

कासगंज में तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार युवक और एक बैल की दर्दनाक मौत।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां बाइक सवार युवक की बैलगाड़ी से टक्कर हो जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण हादसे में बैलगाड़ी में जुते एक बैल की भी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

हादसा कोतवाली सोरों क्षेत्र के सहावर रोड पर हुआ। बताया गया कि तेज रफ्तार बाइक सवार युवक गिरीश अचानक सामने आ रही बैलगाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गिरीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बैलगाड़ी में जुता एक बैल भी गंभीर रूप से घायल होकर दम तोड़ बैठा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की पहचान गिरीश पुत्र निवासी नगला काशी, कोतवाली सोरों क्षेत्र के रूप में हुई है।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!