Breaking News

गरीब व असहायों को कंबल वितरण पुनीत कार्य – साधना सिंह

गरीब व असहायों को कंबल वितरण पुनीत कार्य – साधना सिंह

स्व. आलोक कुमार सिंह की स्मृति में बांटे गए करीब 400 कंबल, पाकर लोग हुए गदगद।

राजन सिंह, संवाददाता

सैयदराजा (चंदौली)। विकास खंड बरहनी के ग्राम सभा मानिकपुर में सोमवार की अपराह्न स्व. आलोक कुमार सिंह फाउंडेशन के तत्वावधान में क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के गरीब व असहाय लोगों के बीच करीब 400 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल के साथ सभी लाभार्थियों को नाश्ते का पैकेट भी दिया गया, जिसे पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ नजर आया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह रहीं। उन्होंने कहा कि स्व. आलोक कुमार सिंह जी की स्मृति में तथा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर हर वर्ष इस तरह का आयोजन कर गरीबों और असहायों को राहत पहुंचाना अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि भीषण ठंड में जरूरतमंदों को तन ढकने के लिए कंबल देना एक पुनीत कार्य है। स्व. आलोक कुमार सिंह के पुत्र कुलदीप कुमार सिंह द्वारा जनसेवा के माध्यम से अपने पिता के पदचिन्हों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर पॉपुलर हॉस्पिटल के तत्वावधान में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें गरीब व असहाय लोगों की विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच की गई। शिविर में डॉ. आकाश, डॉ. टुनिषा, डॉ. अविनाश, डॉ. प्रज्ञा पाण्डेय सहित चिकित्सकों की टीम ने सक्रिय रूप से जांच की तथा बाद में मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक कुलदीप कुमार सिंह ने आए हुए मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर, अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कंबल वितरण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रमुख बरहनी विजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ महंत सिंह, अम्बरीष सिंह भोला, विधायक प्रतिनिधि हर्षवर्धन सिंह, अशोक सिंह, अजय कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह उर्फ छोटू सहित कई गांवों के प्रधान, पूर्व प्रधान तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन स्व. आलोक कुमार सिंह फाउंडेशन के सचिव अरुण सिंह ने किया।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!