Breaking News

न्यायालय के आदेश पर पुलिस की सख्ती, पक्खोपुर में अभियुक्त के घर नोटिस चस्पा।

न्यायालय के आदेश पर पुलिस की सख्ती, पक्खोपुर में अभियुक्त के घर नोटिस चस्पा।

चहनियां, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के पक्खोपुर गांव में बीएनएसएस के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर मुनादी कराकर नोटिस चस्पा किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को लेकर चर्चा बनी रही।

पुलिस के अनुसार, पक्खोपुर निवासी सुक्खू पुत्र स्व. मथुरा के खिलाफ मु.अ.स. 198/24, धारा 331(4), 305(ए), 317(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पूर्व में कई बार दबिश दी जा चुकी है।

9 अक्टूबर 2025 को न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए उपनिरीक्षक अमरनाथ साहनी ने गांव में डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई और अभियुक्त के आवास पर कोर्ट का नोटिस चस्पा किया। नोटिस की एक प्रति संबंधित न्यायालय में भी चस्पा की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि अभियुक्त समय रहते न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो आगे कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राजन सिंह, संवाददाता

सहयोगी – अमित कुमार ओझा

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!