Breaking News

सहसवान में प्रधान चुनाव को लेकर बवाल, दो अभियुक्त गिरफ्तार, रॉड बरामद।

सहसवान में प्रधान चुनाव को लेकर बवाल, दो अभियुक्त गिरफ्तार, रॉड बरामद।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। ग्राम प्रधान चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सहसवान पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी धनंजय सिंह के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार, 9 जनवरी 2026 को ग्राम बाजपुर में चुनावी माहौल के दौरान दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मो0 आरिफ पुत्र इंतजार को ग्राम भगता नगला मार्ग से तथा चमन पुत्र दिलावर को ग्राम नगला चौई मार्ग से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चुनावी माहौल में किसी भी प्रकार की हिंसा और उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!