Breaking News

राष्ट्रीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में चहनियां के आकाश यादव ने जीता स्वर्ण पदक।

राष्ट्रीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में चहनियां के आकाश यादव ने जीता स्वर्ण पदक।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। चहनियां क्षेत्र के युवा खिलाड़ी आकाश यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद चंदौली का नाम रोशन किया है। हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में आकाश यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

खंडवारी गांव निवासी अनिल यादव के पुत्र आकाश यादव ने वाराणसी जिम की ओर से 59 किलोग्राम जूनियर वर्ग में प्रतियोगिता में भाग लिया। आकाश ने 117.5 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले भी वह वाराणसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

आकाश की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव ने कहा कि हरियाणा से लौटने के बाद आकाश यादव को गांव में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से खेलों के प्रति आगे बढ़ने और मेहनत करने की प्रेरणा लेने की अपील की।

इस अवसर पर आकाश के पिता अनिल यादव, योगेंद्र मिश्रा, आनंद सिंह, बृजेश यादव, सोनू सिंह, अमन सिंह, सुनील यादव सहित कई लोग मौजूद रहे और आकाश की सफलता पर बधाई दी।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाई गुत्थी।

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 …

error: Content is protected !!