Breaking News

कासगंज में नहर में कूदा युवक, तलाश जारी, गोताखोरों को सर्दी में भारी मशक्कत।

कासगंज में नहर में कूदा युवक, तलाश जारी, गोताखोरों को सर्दी में भारी मशक्कत।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज से इस वक्त एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र की हजारा नहर में एक युवक ने अचानक छलांग लगा दी, जिसके बाद वह नहर के तेज बहाव में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बाइक से मौके पर पहुंचा, बाइक सड़क किनारे खड़ी की और बिना किसी से कुछ कहे सीधे नहर में कूद गया। छलांग लगाने के बाद युवक कुछ ही पलों में पानी में ओझल हो गया।

लापता युवक की पहचान एटा जिले के नगला पोता निवासी 18 वर्षीय कबीर के रूप में हुई है। युवक के चचेरे भाई शाहरुख ने बताया कि कबीर घर से दुकान जाने की बात कहकर निकला था। कबीर के पिता एटा में बैंड की दुकान चलाते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश में जुट गए हैं, लेकिन भीषण सर्दी और ठंडे पानी के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर सीओ सदर आंचल चौहान सहित सदर कोतवाली पुलिस पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल नहर में युवक की तलाश जारी है और पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!