Breaking News

चन्दौली: व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात, फूड विभाग पर लगाए गंभीर आरोप।

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात, फूड विभाग पर लगाए गंभीर आरोप।

चन्दौली। बुधवार को जनपद चंदौली के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग से मिला और अपनी मांगों से अवगत कराया। इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि ने चकिया क्षेत्र में किराना व्यापारी संदीप केशरी के साथ फूड विभाग के अधिकारियों द्वारा किए गए कथित उत्पीड़न का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क न मिलने पर फूड विभाग के इंस्पेक्टर मनोज गौड़ एवं गड़पति पाठक द्वारा सैंपलिंग की आड़ में व्यापारी का शोषण किया गया और अवैध धन उगाही का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा पहले व्यापारी का माल सीज किया गया और बाद में पैसे लेकर उसी सीज किए गए माल को बेचने की बात कही गई, जिसका ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। व्यापार मंडल ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने और तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने कहा कि फूड विभाग द्वारा सैंपलिंग की आड़ में पूरे जिले में व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे मामलों में तत्काल और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

इसके अलावा शहाबगंज से आए व्यापारियों ने मीट एवं मुर्गा विक्रेताओं के लिए एक अलग मंडी बनाकर स्थायी व्यवस्था करने की मांग उठाई। व्यापारियों ने कहा कि वे शासन और प्रशासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यापार करने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें शीघ्र लाइसेंस जारी किए जाएं ताकि वे अपना व्यवसाय सुचारू रूप से चला सकें और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

इस मौके पर अशोक केशरी प्रदेश संगठन मंत्री, वरिष्ठ जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल, वरिष्ठ मंत्री महमूद आलम, तस्लीम अंसारी, झब्बू सोनकर, बबलू, संदीप केशरी, मनोहर, परवेज, महेंद्र, सुरेंद्र सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

संवाददाता – राजन सिंह

सहयोगी – अभिषेक सिंह

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!