Breaking News

शाहजहांपुर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार।

शाहजहांपुर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल, एक मोपेड, एक बाइक के पुर्जे तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर यह कार्रवाई थाना चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने डैम रोड स्थित ककरा पुल के पास से गुरमीत पुत्र स्वर्गीय राजेश कुमार निवासी मोहल्ला सिंचाई, डॉ. रमाकांत वाली गली, रेहान पुत्र वसीम अहमद निवासी मोहल्ला मेहमान शाह तथा सुल्तान पुत्र वसीम अहमद निवासी मोहल्ला मेहमान शाह को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि गुरमीत और रेहान मुख्य रूप से बाइक चोरी करते थे, जबकि सुल्तान चोरी के वाहनों को गोपनीय स्थान पर छिपाकर उनके पुर्जे अलग-अलग कर चलते-फिरते कबाड़ियों को बेच देता था। चोरी से मिलने वाली रकम तीनों आपस में बराबर बांट लेते थे। अभियुक्त गुरमीत ने बताया कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग करता था, जिसमें उसे भारी नुकसान हुआ और कर्ज में डूबने के बाद उसने चोरी का रास्ता अपना लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्त कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं और उनका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। यह गिरोह सुनसान इलाकों से वाहन चोरी कर उनके पुर्जे बेचकर अवैध रूप से धन अर्जित करता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!