Breaking News

दुल्हीपुर में ठंड से राहत का प्रयास, 151 जरूरतमंदों को वितरित किए गए कंबल।

दुल्हीपुर में ठंड से राहत का प्रयास, 151 जरूरतमंदों को वितरित किए गए कंबल।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता

दुल्हीपुर, चन्दौली। कड़ाके की ठंड के बीच दुल्हीपुर मिलकियाना आब्दी स्ट्रीट में जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 151 गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल देकर ठंड से बचाव का सहारा दिया गया।

कंबल वितरण कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं प्रधान प्रत्याशी उरूज हैदर के आवास पर आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में सबसे अधिक परेशानी कमजोर वर्ग को होती है, ऐसे में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और खुशी दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य आपसी भाईचारे और इंसानियत की भावना को मजबूत करते हैं।

उरूज हैदर ने बताया कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और आगे भी जरूरतमंदों के लिए इस तरह के राहत कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!