Breaking News

कासगंज: बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात व दहेज का सामान चोरी।

बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात व दहेज का सामान चोरी।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाज नगर गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखा सोने-चांदी के आभूषण सहित दहेज का सामान चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए।

चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित मकान मालिक ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए चोरी की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

बाइट- मुकेश कुमार, गृह स्वामी।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!