Breaking News

शाहजहांपुर: अधिराज ने असहाय लोगों में वितरित किए वस्त्र व कंबल, विधायक अरविंद कुमार सिंह ने किया शिविर का शुभारंभ।

अधिराज ने असहाय लोगों में वितरित किए वस्त्र व कंबल।

विधायक अरविंद कुमार सिंह ने किया शिविर का शुभारंभ।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। कड़ाके की ठंड का सबसे अधिक प्रभाव निर्धन और असहाय लोगों पर पड़ता है। ऐसे समय में शासन-प्रशासन के साथ-साथ समाजसेवी भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आते हैं। कोई कंबल वितरण करता है तो कोई वस्त्र, चाय या अन्य आवश्यक सामग्री देकर ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास करता है।

इसी क्रम में अधिराज ठाकुर ने नववर्ष की सुबह घंटाघर परिसर में एक शिविर लगाकर असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र व कंबलों का वितरण किया। शिविर का शुभारंभ विधायक अरविंद कुमार सिंह ने किया।

अधिराज ठाकुर ने बताया कि वे पिछले छह वर्षों से लगातार इस प्रकार के राहत शिविर लगाकर जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। इस वर्ष आयोजित शिविर में लगभग 20 हजार वस्त्र और कंबल वितरित किए गए, जिनमें बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए जींस, जैकेट, पैंट, कंबल सहित अन्य गर्म कपड़े शामिल रहे।

शिविर का उद्घाटन करते हुए विधायक अरविंद कुमार सिंह ने अधिराज ठाकुर के इस पुनीत एवं मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवियों द्वारा किया जा रहा यह प्रयास असहाय लोगों के लिए बड़ी राहत है और अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!