Breaking News

प्रेस क्लब ने शोकसभा कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, निर्भीक पत्रकारिता के स्तंभ थे विजय सिंह जूनियर।

प्रेस क्लब ने शोकसभा कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, निर्भीक पत्रकारिता के स्तंभ थे विजय सिंह जूनियर।

संवाददाता – शैलेश सिंह

चन्दौली। निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित के सवालों को पूरी मजबूती के साथ उठाने वाले वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय विजय सिंह जूनियर के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत को गहरा आघात पहुंचा है। उनके निधन पर चन्दौली प्रेस क्लब की ओर से सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में शोकसभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शोकसभा में उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि 29 दिसंबर को दिल्ली के गुड़गांव स्थित मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान विजय सिंह जूनियर का निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही जिले सहित पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई और इसे पत्रकारिता क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

शोकसभा को संबोधित करते हुए चन्दौली प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि विजय सिंह जूनियर निर्भीक पत्रकारिता के प्रतीक थे। वे हमेशा सत्य के साथ खड़े रहे और समाज के कमजोर व वंचित वर्ग की आवाज बुलंद करते रहे। सत्ता, प्रशासन और व्यवस्था से सवाल पूछने में उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। उनका जाना न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे पत्रकार समाज के लिए गहरी क्षति है।

उन्होंने कहा कि विजय सिंह जूनियर सरल, मिलनसार और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। वे पत्रकारों के लिए प्रेरणा स्रोत थे और उन्हें मार्गदर्शन देने में हमेशा अग्रणी रहते थे। पत्रकारिता के प्रति उनकी निष्ठा और उनके कार्य आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

शोकसभा में कमलेश तिवारी, अमरेंद्र पाण्डेय, आशाराम यादव, सरदार महेंद्र सिंह, भागवत नारायण चौरसिया, कृष्णकांत गुप्ता, राजीव जायसवाल, अमित गुप्ता, फैयाज अंसारी, करुणापति तिवारी, बब्लू शर्मा, कृष्ण मोहन गुप्ता, मोहम्मद अफजल, पारस चौरसिया, संदीप कुमार निगम सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत पत्रकार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोकसंतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!