Breaking News

कड़ाके की ठंड में शशि प्रकाश गांधी बने जरूरतमंदों का सहारा, बबुरी कस्बे में जगह-जगह जलवाए अलाव, लकड़ी वितरित।

कड़ाके की ठंड में शशि प्रकाश गांधी बने जरूरतमंदों का सहारा, बबुरी कस्बे में जगह-जगह जलवाए अलाव, लकड़ी वितरित।

संवाददाता – शैलेश सिंह

चंदौली (बबुरी)। बबुरी कस्बे में हाड़ कंपा देने वाली ठंड और बर्फीली हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार गिरते तापमान के चलते सबसे अधिक परेशानी गरीब, असहाय, बुजुर्ग, राहगीरों एवं व्यापारियों को उठानी पड़ रही है। ऐसे कठिन समय में कस्बे के वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी एवं ग्राम प्रधान प्रत्याशी शशि प्रकाश गांधी जरूरतमंदों के लिए सहारा बनकर सामने आए।

समाजसेवी पप्पू सेठ के सहयोग से बबुरी कस्बे के प्रमुख चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जगह-जगह अलाव जलवाए गए। साथ ही ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों के बीच जलावन की लकड़ी का भी वितरण किया गया। अलाव की व्यवस्था से देर शाम और रात्रि के समय लोगों को कड़ाके की ठंड से काफी राहत मिली।

लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए शशि प्रकाश गांधी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए। उन्होंने कहा कि इस भीषण ठंड में गरीबों और असहायों की मदद करना समाज का दायित्व है। कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो, इसी उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया जा रहा है और आवश्यकता पड़ने पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने शशि प्रकाश गांधी की इस मानवीय पहल की जमकर सराहना की। कस्बेवासियों का कहना था कि ऐसे सामाजिक कार्यों से न केवल जरूरतमंदों को राहत मिलती है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और मानवता की भावना भी मजबूत होती है। वहीं राहगीरों और मजदूरों ने अलाव की व्यवस्था से मिली राहत के लिए आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!