Breaking News

बदायूं: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार।

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

बदायूं। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत बदायूं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी अंतर्जनपदीय अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि लूट की घटनाओं में शामिल एक वांछित बदमाश क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना के आधार पर फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर उसने पुलिस दल पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे। घायल बदमाश को तत्काल हिरासत में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से ही 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में लूट व अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से लूट के सोने-चांदी के जेवरात, एक अवैध तमंचा तथा जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

बाईट- सीओ बिसौली सुनील कुमार।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!