Breaking News

फॉर्च्यूनर से छात्र की बाइक घसीटने का आरोप, वाराणसी में मचा हड़कंप।

फॉर्च्यूनर से छात्र की बाइक घसीटने का आरोप, वाराणसी में मचा हड़कंप।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्दली बाजार पुलिस चौकी इलाके में बुधवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने कानून-व्यवस्था और प्रभावशाली लोगों की मनमानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चंदौली जिले के धानापुर ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर आरोप है कि उसने अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से एक छात्र की बाइक को टक्कर मारने के बाद करीब 700 मीटर तक सड़क पर घसीटा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फॉर्च्यूनर चालक ने पहले छात्र की बाइक को तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद जब छात्र और आसपास मौजूद लोगों ने विरोध किया तो चालक ने वाहन रोकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी। बाइक वाहन में फंसी रही और सड़क पर घिसटती चली गई। इस दौरान सड़क पर तेज आवाज के साथ चिंगारियां निकलती रहीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना को देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और उन्होंने फॉर्च्यूनर वाहन को घेर लिया। गुस्साई भीड़ ने गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने भीड़ के बीच फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी प्रभावशाली परिवार से जुड़ा है, जिसके चलते मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच की बात कह रही है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!