Breaking News

बरेली दंगों का आरोपी नदीम खान चार घंटे की पुलिस रिमांड पर, अस्पताल मार्ग पर कड़ी सुरक्षा।

बरेली दंगों का आरोपी नदीम खान चार घंटे की पुलिस रिमांड पर, अस्पताल मार्ग पर कड़ी सुरक्षा।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली (यूपी)। बरेली में 26 सितंबर 2025 को हुए सांप्रदायिक तनाव के मामले में नामजद आरोपी एवं आईएमसी नेता नदीम खान को शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चार घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर जिला अस्पताल लाया गया। जेल से अस्पताल तक पूरे रूट को हाई अलर्ट पर रखा गया, जबकि आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

आरोपी की पेशी और मेडिकल प्रक्रिया के दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स, पीएसी, एसपी सिटी और क्षेत्राधिकारी मौके पर तैनात रहे। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर आम लोगों की आवाजाही नियंत्रित की गई। पुलिस वाहनों के काफिले के साथ नदीम खान को अस्पताल परिसर में लाया गया, जहां अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि यह प्रकरण 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा से जुड़ा है, जिसमें कुल 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन्हीं में से एक मामला थाना कोतवाली में लियाकत अली की तहरीर पर दर्ज हुआ था। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि शिकायतकर्ता के नाम से एक पत्र वायरल किया गया था, जिस पर उसके हस्ताक्षर नहीं थे।

पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि उक्त पत्र कूट रचना के जरिए तैयार किया गया था, जिसे प्रशासन और मीडिया को भ्रमित करने के उद्देश्य से प्रसारित किया गया। कोर्ट से प्राप्त चार घंटे की रिमांड के दौरान आरोपी के घर से वही मूल पत्र बरामद किया गया है, जिसे जांच का अहम साक्ष्य माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

बाइट- मानुष पारीक, एसपी सिटी, बरेली

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!