Breaking News

थाना कांट में एसपी सिटी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के निर्देश।

थाना कांट में एसपी सिटी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के निर्देश।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार द्वारा थाना कांट का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनशिकायतों के निस्तारण एवं अभिलेखीय व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा कर उन्हें और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार तथा अभिलेखों का सूक्ष्म परीक्षण किया। उन्होंने आईजीआरएस से संबंधित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने, लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निष्पादन करने तथा महिला व बालिका संबंधी मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

इसके साथ ही बीट व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि पुलिसिंग को जनोन्मुखी, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाए रखना प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, शालीन व्यवहार, पेशेवर दक्षता तथा जनसेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अंत में आवश्यक सुधारात्मक बिंदुओं पर दिशा-निर्देश जारी कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर बल दिया गया।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!