Breaking News

शाहजहांपुर में कोतवाली थाना के नए भवन की शुरुआत, एसपी सिटी ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास।

शाहजहांपुर में कोतवाली थाना के नए भवन की शुरुआत, एसपी सिटी ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में पुलिस अवसंरचना को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। पुराने और अत्यधिक जर्जर हो चुके थाना भवन को पूर्व में ध्वस्त किए जाने के बाद अब थाना चौक कोतवाली के नवीन भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) देवेंद्र कुमार ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कर नए थाना भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर सहित थाना कोतवाली के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

नवीन थाना भवन के निर्माण से न केवल पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी, बल्कि आम नागरिकों को भी स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण में त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। पुलिस विभाग द्वारा इसे जनसुविधा और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!