Breaking News

सहसवान में मानवता की मिसाल: शहवाजपुर चौकी इंचार्ज रामलखन ने पत्नी संग जरूरतमंदों को बांटे कंबल।

सहसवान में मानवता की मिसाल: शहवाजपुर चौकी इंचार्ज रामलखन ने पत्नी संग जरूरतमंदों को बांटे कंबल।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान (बदायूं)। कड़ाके की ठंड के बीच सहसवान क्षेत्र में मानवता और सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय तस्वीर सामने आई है। शहवाजपुर चौकी इंचार्ज रामलखन ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर क्षेत्र के 15 जरूरतमंद, गरीब और बेसहारा लोगों को कंबल वितरित कर राहत पहुंचाई।

इस सेवा कार्य का उद्देश्य ठंड से जूझ रहे उन लोगों की मदद करना था, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण पर्याप्त साधन नहीं जुटा पा रहे हैं। कंबल वितरण के दौरान चौकी इंचार्ज रामलखन ने कहा कि “समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा ही सच्ची सेवा है। पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर आमजन के सुख-दुख में सहभागी बनना भी है।”

इस मानवीय पहल में उनकी पत्नी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने जरूरतमंदों से संवाद कर उन्हें ठंड से बचाव के प्रति जागरूक किया और आत्मीयता के साथ कंबल प्रदान किए।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस मानवीय कदम की खुले दिल से सराहना की। लोगों का कहना था कि जब पुलिस इस प्रकार समाजसेवा में आगे आती है, तो आम जनता के बीच विश्वास और सुरक्षा की भावना और मजबूत होती है।

कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर आई मुस्कान ही इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!