Breaking News

चहनियां पीजी कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आकर्षक समापन, विजेता छात्राओं को मिला सम्मान।

चहनियां पीजी कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आकर्षक समापन, विजेता छात्राओं को मिला सम्मान।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। मां खण्डवारी पी.जी. कॉलेज, चहनियां में शुक्रवार को मेहंदी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। छात्राओं ने प्रतियोगिता में अपनी कला, रचनात्मकता और सृजनात्मक कौशल का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए आकर्षक मेहंदी डिज़ाइन प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में दीक्षा मिश्रा ने प्रथम स्थान, श्वेता विश्वकर्मा ने द्वितीय स्थान, और काजल सिंघल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कुसुम लता चौहान, चंदा खुशबाला विश्वकर्मा और अमृता कुमारी को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

विजेताओं को मेडल, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए, जबकि सांत्वना पुरस्कार प्राप्त छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, निदेशक अवनीश कुमार सिंह, और प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार चौरसिया ने संयुक्त रूप से प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि— “छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मेहंदी कला में रचनात्मकता और समर्पण स्पष्ट झलकता है। ऐसी प्रतियोगिताएँ छात्राओं के आत्मविश्वास और प्रतिभा को बढ़ावा देने का माध्यम हैं। सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।”

समारोह में कॉलेज के सभी प्रवक्ता और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अवधेश मिश्रा ने किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन कंप्यूटर शिक्षा विभाग एवं राजर्षि टंडन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!