Breaking News

फसल अवशेष प्रबंधन पर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया, कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली ने किया कार्यक्रम।

फसल अवशेष प्रबंधन पर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया, कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली ने किया कार्यक्रम।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चंदौली, बबुरी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली के तत्वावधान में शुक्रवार को फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर स्कूल स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्री परमहंस स्वामी पब्लिक स्कूल, जगदीशसराय में हुआ, जिसमें 111 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने किया।

मृदा वैज्ञानिक डॉ. चंदन सिंह ने छात्रों को समझाया कि किसान अक्सर फसल अवशेषों में आग लगा देते हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है और मिट्टी के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि पराली को खेत में मिलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है तथा फलों एवं सब्जियों की गुणवत्ता में सुधार होता है।

वहीं डॉ. प्रतीक सिंह ने कहा कि पशुओं द्वारा प्राप्त गोबर की खाद मिट्टी की उत्पादन क्षमता एवं संरचना को मजबूत करती है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इस विषय की जानकारी अपने अभिभावकों तक जरूर पहुँचाएँ ताकि खेतों में फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान कला एवं निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

निबंध प्रतियोगिता में –

  • आयुषी सिंह (कक्षा 10) – प्रथम,
  • रितिका (कक्षा 8) – द्वितीय,
  • अरनव (कक्षा 9) – तृतीय स्थान पर रहे।

पेंटिंग प्रतियोगिता में –

  • श्रद्धा (कक्षा 8) – प्रथम,
  • रक्षा सिंह (कक्षा 9) – द्वितीय,
  • अनन्या विश्वकर्मा – तृतीय स्थान पर रहीं।

सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक आनंद सिंह, प्राचार्य, एवं सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!