Breaking News

एसपी उन्नाव ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण।

एसपी उन्नाव ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण।

सनोज कुमार 

उन्नाव। पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का विस्तृत निरीक्षण किया। यह परेड 5 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन में आयोजित की गई, जिसमें पुलिस लाइन का बल, विभिन्न कार्यालयों और थानों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हुए।

परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण किया और मेस तथा बैरकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं में और सुधार लाने पर जोर दिया। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव तथा प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन सचिन राय भी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!