Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आज जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक पूरे जनपद में घूमकर लोक अदालत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी आम जनता तक पहुँचाएगा। वाहन सभी तहसीलों, ब्लॉकों, गाँवों, मोहल्लों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों को जागरूक करेगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेन्द्र कुमार-तृतीय, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदीप कुमार जायसवाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष वर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ओम प्रकाश मिश्र-तृतीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव, नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती ज्योति अग्रवाल सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी तथा एलएडीसीएस के अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!