Breaking News

चन्दौली: बबुरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पूरा, जल्द शुरू होगी सेवाएँ — जनता ने व्यक्त की खुशी।

बबुरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पूरा, जल्द शुरू होगी सेवाएँ — जनता ने व्यक्त की खुशी।

शैलेश सिंह 

चंदौली–बबुरी। क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। अस्पताल के तैयार होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है, क्योंकि बबुरी में अब तक कोई बड़ा स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध नहीं था।

स्थानीय निवासी राज नारायण शर्मा ने इस अस्पताल की लड़ाई वर्षों तक लड़ी। उन्होंने बताया कि यह भवन कई वर्षों से अधूरा पड़ा था। कार्यदायी संस्था और ठेकेदार की लापरवाही तथा भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते शासन ने निर्माण कार्य रोक दिया था। बाद में शासन स्तर पर लगातार पैरवी करने के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू हुआ और अब यह पूरी तरह पूर्ण हो चुका है।

राज नारायण शर्मा के अनुसार, डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया है कि अस्पताल को शुरू करने की सभी प्रक्रियाएँ पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही ओपीडी सेवाएँ शुरू होंगी और चिकित्सक भी तैनात कर दिए जाएंगे। स्वास्थ्य केंद्र के चालू होने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को राहत मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री की ओर से बताया गया कि अस्पताल में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं और सभी व्यवस्थाएँ जल्द पूरी होंगी, जिससे बबुरी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकें।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!