Breaking News

राजकीय महिला महाविद्यालय में कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला, छात्राओं को मिला सफलता का मार्गदर्शन।

राजकीय महिला महाविद्यालय में कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला, छात्राओं को मिला सफलता का मार्गदर्शन।

घूरेलाल कन्नौजिया 

सैयदराजा (चंदौली)। नगर पंचायत के लोहिया नगर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति और कौशल विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में कैरियर काउंसलिंग एवं कौशल विकास कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने की।

मुख्य अतिथि विजय आनंद (सीएसएटी फैकल्टी, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, वाराणसी) और प्राचार्य ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला की शुरुआत की। मुख्य वक्ता विजय आनंद ने छात्राओं को बेहतर कैरियर चयन, लक्ष्य निर्धारण, रणनीति बनाकर तैयारी करने और कौशल विकास के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्रा कम से कम एक कौशल में निपुणता प्राप्त करे, जिससे रोजगार और कैरियर के नए अवसर खुलते हैं।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि यदि छात्राएं लक्ष्य तय कर पूरी एकाग्रता से तैयारी करें तो सफलता निश्चित है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सर्वेश तिवारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रवि प्रकाश ने दिया।

इस अवसर पर डॉ. हेमंत कुमार निराला, डॉ. अजय कुमार सोनकर, डॉ. अभय राज यादव, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. रितेश कुमार सिंह, डॉ. नीरज कुमार सिंह, डॉ. श्रद्धा मिश्रा, डॉ. अमित कुमार, प्रमोद कुमार केशरी, पवन कुमार, शिव शंकर कुमार, राजन पांडेय सहित अनेक छात्राएं उपस्थित रहीं।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …