Breaking News

उन्नाव में SIR-2026 के उत्कृष्ट कार्य के लिए लेखपाल यज्ञ प्रकाश दीक्षित सम्मानित।

उन्नाव में SIR-2026 के उत्कृष्ट कार्य के लिए लेखपाल यज्ञ प्रकाश दीक्षित सम्मानित।

सनोज कुमार 

उन्नाव। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 (SIR) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर लेखपाल एवं BLO सुपरवाइज़र यज्ञ प्रकाश दीक्षित को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग की पहल “शुद्ध निर्वाचक नामावली – मजबूत लोकतंत्र” के तहत उन्होंने मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुँचाने, हस्ताक्षरित फॉर्मों के संग्रह और डिजिटाइजेशन का कार्य अत्यंत दक्षता से पूरा किया।

जिले के अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गोंड तथा जिलाधिकारी गौरा राठी ने 1 दिसंबर 2025 को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि यज्ञ प्रकाश दीक्षित द्वारा किया गया कार्य निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है।

इससे पहले भी यज्ञ प्रकाश दीक्षित को कई चुनावों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान मिल चुका है।

— वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में SDM/जॉइंट मजिस्ट्रेट IAS मेधा रूपम द्वारा

— वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश IAS एल. वेंकटेश्वर लू द्वारा

— वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में SDM/जॉइंट मजिस्ट्रेट IAS हिमांशु गुप्ता द्वारा

उन्हें निर्वाचन कार्य में अनुकरणीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए थे।

यज्ञ प्रकाश दीक्षित ने कहा कि निर्वाचन कार्य जनता से जुड़ा दायित्व है और इसे निष्पक्षता एवं निष्ठा के साथ निभाना ही उनका उद्देश्य है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!