Breaking News

उन्नाव: सड़क हादसे में घायल युवक के पास मिले 3.56 लाख रुपये पुलिस ने सुरक्षित लौटाए।

उन्नाव: सड़क हादसे में घायल युवक के पास मिले 3.56 लाख रुपये पुलिस ने सुरक्षित लौटाए।

सनोज कुमार 

उन्नाव। दही थाना पुलिस ने ईमानदारी और पारदर्शिता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल युवक के पास मिले 3 लाख 56 हजार 610 रुपये उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिए।

29 नवंबर को दही थाना क्षेत्र के दरोगाखेड़ा में सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें राजकीय कृषि गोदाम प्रभारी प्रशांत कुमार पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद मौके पर मिली उनकी मोटरसाइकिल से पुलिस ने एक काले बैग में रखी बड़ी राशि बरामद की थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूरी रकम को सुरक्षित अभिरक्षा में रख लिया था।

गुरुवार को थाना दही पहुंचे अधिकारी सचिन पाल और घायल के भाई योगेश पटेल की मौजूदगी में पुलिस ने पूरी राशि उन्हें सौंप दी। सुपुर्दगी की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शिता के साथ की गई।

परिजनों ने थाना प्रभारी और दही थाना पुलिस टीम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पुलिस की सतर्कता और ईमानदारी ने कठिन समय में बड़ा सहारा दिया है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!