Breaking News

बरेली: सूफ़ी टोला में अवैध निर्माण पर कर्रवाई तेज, दूसरे दिन दो मैरिज हॉल ढहाए।

सूफ़ी टोला में अवैध निर्माण पर कर्रवाई तेज, दूसरे दिन दो मैरिज हॉल ढहाए।

मोहम्मद वसीम

बरेली। बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के संवेदनशील सूफ़ी टोला इलाके में अवैध निर्माणों के खिलाफ बरेली विकास प्राधिकरण की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही। दूसरे दिन बीडीए की टीम ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एवान-ए-फरत मैरिज हॉल और गुड मैरिज हॉल को गिराने की कार्रवाई आगे बढ़ाई।

ध्वस्तीकरण अभियान में एक पोकलेन मशीन और दो जेसीबी लगाई गईं। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या तनाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया। मौके पर दो मजिस्ट्रेट, बीडीए के वरिष्ठ अधिकारी, एक आईपीएस अधिकारी, दो डिप्टी एसपी, एक कंपनी पीएसी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

अधिकारियों के अनुसार दोनों मैरिज हॉल पूरी तरह अवैध थे और इनके संबंध में पूर्व में नोटिस जारी कर पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी थी। सभी औपचारिकताओं को निपटाने के बाद ही ध्वस्तीकरण का आदेश लागू किया गया। प्रशासन का कहना है कि निर्धारित समय के भीतर दोनों इमारतों को पूरी तरह गिरा दिया जाएगा।

इलाका संवेदनशील होने के कारण प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखा हुआ है, ताकि किसी भी प्रकार की अशांति न फैल सके।

बाइट- दीपक कुमार संयुक्त सचिव बीडीए।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!