Breaking News

शाहजहांपुर: थाना रामचन्द्र मिशन में एसपी सिटी ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था का व्यापक आकलन।

थाना रामचन्द्र मिशन में एसपी सिटी ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था का व्यापक आकलन।

मुबारक अली

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने थाना रामचन्द्र मिशन का अर्धवार्षिक निरीक्षण करते हुए थाने की गतिविधियों, अभिलेखों, अनुशासन एवं स्वच्छता व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, रजिस्टर संधारण और समग्र कार्यप्रणाली का गहन मूल्यांकन किया।

निरीक्षण की शुरुआत अपराध रजिस्टर, अंदरूनी जांच रजिस्टर, जनरल डायरी, चालान रजिस्टर, मालखाना अभिलेख एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच से हुई। इसके बाद उन्होंने CCTNS कक्ष में ऑनलाइन प्रविष्टियों की गुणवत्ता, डिजिटाइजेशन कार्य तथा प्रगति की समीक्षा की।

थाना परिसर में मैस, बैरक, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क/महिला सुरक्षा केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क और कार्यालय की स्वच्छता एवं कार्यप्रणाली का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया। मुकदमों में दाखिल वाहनों की स्थिति, सुरक्षा और रखरखाव को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।

एसपी सिटी ने थाने में साफ-सफाई, अनुशासन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, मामलों के समयबद्ध निस्तारण तथा फरियादियों के प्रति शालीन व्यवहार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनसाधारण की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण, गश्त और पिकेटिंग में सतर्कता तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रो-एक्टिव पुलिसिंग अपनाने के निर्देश भी दिए गए।

अंत में, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने सभी पुलिस कर्मियों को सतर्कता, प्रोफेशनल दक्षता, स्वच्छता और अनुशासन के साथ कर्तव्यों का समर्पित रूप से निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!