Breaking News

दो थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ दो युवक दबोचे।

दो थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ दो युवक दबोचे।

मुबारक अली

शाहजहांपुर। जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध असलहे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के दौरान सदर बाजार और पुवायां पुलिस को सफलता मिली।

सदर बाजार थाना क्षेत्र में उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार ने पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान विजय यादव (22) को शाहबाजनगर रोड स्थित गदियाना की ओर से संदिग्ध अवस्था में आता देख रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए, जिसके बाद उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

वहीं, पुवायां थाना क्षेत्र में उपनिरीक्षक अजीत सिंह रात के गश्त पर थे। इसी दौरान जेवा बाईपास के पास से आने वाले एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस मिले। युवक की पहचान सौरभ (27) के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

दोनों मामलों में पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। अधिकारी वर्ग का कहना है कि अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!