Breaking News

शाहजहांपुर में एचआईवी/एड्स जागरूकता रैली निकाली, सीडीओ ने दी हरी झंडी।

शाहजहांपुर में एचआईवी/एड्स जागरूकता रैली निकाली, सीडीओ ने दी हरी झंडी।

मुबारक अली

शाहजहांपुर। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिले में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बुधवार को एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई यह रैली सीडीओ अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। “बाधाएं दरकिनार, एचआईवी पर सशक्त प्रहार” थीम पर आधारित इस रैली में प्रतिभागियों ने जागरूकता संदेशों से युक्त बैनर और पोस्टर थामकर आमजन को बीमारी से बचाव और जागरूकता का संदेश दिया।

रैली कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई सीएमओ कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों—आर्य महिला इंटर कॉलेज, स्काउट-गाइड बैंड, जनता इंटर कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जीआईएफ कॉलेज और सार्वजनिक ग्रामीण विकास संस्थान टीआई शाहजहांपुर—के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली में एनएसीपी स्टाफ, कई सामाजिक संगठनों और एनजीओ के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे और लोगों को एड्स से बचाव, उपचार और जागरूकता के संबंध में जानकारी देने की अपील की।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!