Breaking News

मोरम-बालू ले जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर खाई में पलटा, चालक-खलासी की जान बची।

मोरम-बालू ले जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर खाई में पलटा, चालक-खलासी की जान बची।

अमित कुमार ओझा

चहनियां, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला–भुपौली नहर मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। नहर पक्कीकरण कार्य के लिए मोरम-बालू लेकर जा रहा डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसे में चालक और खलासी दोनों बाल-बाल बच गए।

भुपौली नहर इन दिनों कंक्रीट से तैयार की जा रही है, जिसके लिए लगातार निर्माण सामग्री का आवागमन हो रहा है। नहर के समानांतर बनी सड़क खुदाई व ऊबड़-खाबड़ होने के कारण काफी जर्जर हो चुकी है। डंपर इसी रास्ते से गुजर रहा था कि अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खाई में जा गिरा। खाई में पानी भरे होने के बावजूद चालक और खलासी ने मौके की गंभीरता समझते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!