Breaking News

रोहिताश पाल हत्याकांड: साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी पर प्रश्नचिह्न, परिजनों ने सीबीआई जांच की उठाई मांग।

रोहिताश पाल हत्याकांड: साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी पर प्रश्नचिह्न, परिजनों ने सीबीआई जांच की उठाई मांग।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली/डीडीयू नगर। दवा व्यवसायी रोहिताश पाल हत्याकांड के खुलासे के बाद भी मामले को लेकर कई संदेह उठ खड़े हुए हैं। पुलिस ने साजिश के आरोप में तीन लोगों को जेल भेज दिया है, लेकिन नगर में लोगों के मन में सवाल और चर्चाओं का दौर लगातार गहराता जा रहा है। मृतक के परिजन सहित आमजन दोनों ही पक्षों को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

आरोपित मनोज की बेटी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

साजिशकर्ता बनाए गए मनोज जायसवाल की बेटी निधि ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कार्रवाई सत्ता के दबाव में की जा रही है। उनका कहना है कि उनके पिता और ओमप्रकाश जायसवाल को गलत तरीके से फंसाया गया है।

निधि ने बताया कि उनके पिता हृदय रोगी हैं और लगातार पुलिस कार्रवाई से उनकी हालत बिगड़ने लगी है। उन्होंने कहा कि मृतक परिवार को न्याय मिलना बेहद जरूरी है, लेकिन निर्दोषों को जेल भेजना भी उतना ही बड़ा अन्याय है।

सीबीआई जांच की मांग ने बढ़ाई हलचल

परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मनोज और ओमप्रकाश को पूछताछ के नाम पर बुलाया और कई दिनों तक यह कहते हुए टालती रही कि “शाम तक छोड़ देंगे, सुबह छोड़ देंगे।” पांच दिन बाद अचानक उन्हें साजिशकर्ता बताकर जेल भेज दिया गया।

इसके बाद परिजनों ने मुख्यमंत्री पोर्टल, एसपी चंदौली, आईजी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मेल भेजकर पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की है।

नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म

गल्ला मंडी, कालीमहल, चट्टी, चौराहों और चाय की दुकानों पर रोहिताश हत्याकांड चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है।

लोगों में यही सवाल गूंज रहा है कि क्या वाकई में गिरफ्तार किए गए व्यापारी ऐसी वारदात की साजिश रच सकते हैं? साथ ही यह भी पूछा जा रहा है कि पुलिस ने शूटर और कथित साजिशकर्ताओं के बीच आखिर कौन से ठोस साक्ष्य जुटाए हैं।

मुख्य सवालों के जवाब की प्रतीक्षा

स्थानीय लोग यह जानना चाहते हैं कि—

  • शूटर अब तक क्यों नहीं पकड़ा गया?
  • यदि पुलिस के पास साजिश की कड़ी है, तो मुख्य आरोपी फरार क्यों है?
  • क्या सिर्फ व्यापारिक विवाद या समुदायिक मतभेद हत्या का कारण हो सकता है?

रोहिताश पाल के लिए न्याय की मांग पूरे नगर में जोर पकड़ चुकी है। लोग चाहते हैं कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी हो, ताकि न तो किसी निर्दोष को सजा मिले और न ही असली अपराधी बचने पाए।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!