Breaking News

लटके हाईटेंशन तार से हादसे का खतरा, किसानों में दहशत।

लटके हाईटेंशन तार से हादसे का खतरा, किसानों में दहशत।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चंदौली। चहनियां और रमौली के बीच सिवान मार्ग पर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार पिछले कई महीनों से खंभों के सहारे अस्थायी रूप से लटका हुआ है। बिजली विभाग की इस लापरवाही से किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय किसानों का कहना है कि खेतों से गुजरने वाली इस लाइन ने उनके मन में लगातार डर पैदा कर रखा है।

यह हाईटेंशन लाइन रमौली निवासी मुन्नर यादव के खेत से होकर गुजरती है। क्षेत्र में ट्रैक्टर से जुताई और पंपिंग सेट से सिंचाई का कार्य नियमित रूप से होता है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। किसान बताते हैं कि खंभा झुका होने के कारण खेत का एक हिस्सा जुताई-बुवाई से वंचित रह जाता है।

किसान बनारसी यादव और जितेंद्र मौर्य ने बताया कि खंभे के गिरने की आशंका लगातार बनी हुई है। उन्होंने कई बार चहनियां विद्युत उपकेंद्र में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कर्मचारी निरीक्षण के बाद दोबारा ठीक करने नहीं आते।

इसके अलावा, महुआरी खास गांव के पास मुख्य मार्ग पर भी इसी तरह लटकते खंभे से बिजली आपूर्ति जारी है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

किसानों ने उच्च अधिकारियों से तत्काल मामले का संज्ञान लेने और सभी लटके खंभों को सुरक्षित रूप से ठीक कराने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!