Breaking News

शाहजहांपुर: सत्संग भवन में सुंदरकांड पाठ, भक्तिमय वातावरण में गूंजी जयकार।

सत्संग भवन में सुंदरकांड पाठ, भक्तिमय वातावरण में गूंजी जयकार।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। जनपद के मुमुक्षु आश्रम स्थित सत्संग भवन में गुरुवार को लोक कल्याण की कामना के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त, छात्र और शिक्षक उपस्थित रहे।

सुंदरकांड पाठ का आयोजन इंजी. आर.के. अग्रवाल द्वारा करवाया गया। तुलसी मानव सेवा समिति के पंडित चंद्रगिरी गोस्वामी के नेतृत्व में प्रातः 11 बजे श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी के चित्र स्थापित कर वैदिक विधि-विधान के साथ आवाहन व पूजन सम्पन्न किया गया। इसके पश्चात स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की उपस्थिति में सुंदरकांड पाठ प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम में संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आदेश पांडे, एस.एस. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.के. आजाद, उपप्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. आलोक सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. कविता भटनागर, डॉ. प्रतिभा सक्सेना, डॉ. सचिन खन्ना सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सुंदरकांड पूर्ण होने के बाद स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती एवं सभी भक्तों ने आरती की। इसके पश्चात प्रसाद वितरण हुआ और लगभग 51 ब्राह्मणों सहित अन्य भक्तों को भोजन प्रसाद स्वरूप कराया गया।

कार्यक्रम के अंत में इंजी. आर.के. अग्रवाल ने स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती को दुशाला और राधा–कृष्ण का चित्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!