Breaking News

सहसवान बार एसोसिएशन ने तहसीलदार के कार्य-व्यवहार के विरोध में किया कार्य बहिष्कार।

सहसवान बार एसोसिएशन ने तहसीलदार के कार्य-व्यवहार के विरोध में किया कार्य बहिष्कार।

सहसवान, बदायूं। तहसील में नामांतरण वादों में भ्रष्टाचार और अनावश्यक कार्यवाही के चलते उत्पन्न परेशानियों के विरोध में बार एसोसिएशन सहसवान ने न्यायालय तहसीलदार के कार्यों का बहिष्कार करने की घोषणा की है।

बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को बार अध्यक्ष नेम सिंह यादव की अध्यक्षता में तहसीलदार से मुलाकात की और आरोप लगाया कि नामांतरण वादों में सुनियोजित तरीके से भ्रष्टाचार किया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने यह भी कहा कि कार्यवाही अनावश्यक रूप से उलझाई जा रही है, जिससे वादकारियों को परेशान किया जा रहा है और न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

मुलाकात के दौरान तहसीलदार ने किसी संतोषजनक जवाब के बजाय कहा कि “जो चल रहा है वही चलता रहेगा।” इसके बाद बार एसोसिएशन ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि वादकारियों के हित सर्वोपरि हैं।

इसलिए, बार एसोसिएशन ने वर्तमान तहसीलदार के कार्य-व्यवहार में सुधार होने तक तहसीलदार सहसवान, नई तहसील मध्यमी और सैलाबी के न्यायालयीन कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!