Breaking News

बैंकर्स समिति की तिमाही समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए जरूरी निर्देश।

बैंकर्स समिति की तिमाही समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए जरूरी निर्देश।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की सितंबर तिमाही बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले के क्रेडिट डिपॉजिट अनुपात (सीडी रेशियो) की समीक्षा की गई, जो वर्तमान में 86.74 प्रतिशत है। इस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इसे भारतीय रिज़र्व बैंक के मानकों के अनुसार और बेहतर बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने खासतौर पर बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन बैंक एवं अन्य बैंकों को अपने सीडी रेशियो को सुधारने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि सभी पात्र नागरिकों के जनधन खाते खोले जाएं और उन्हें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी खातों में केवाईसी और नामांकन पूर्ण कराना अनिवार्य है, ताकि प्रत्येक नागरिक को सामाजिक और वित्तीय सुरक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय द्वारा संचालित “आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान के तहत दावा न की गई संपत्तियों की जानकारी और उन्हें आसानी से उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सीएम युवा एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लक्ष्यों से पीछे चल रही बैंक शाखाओं को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द अपने लंबित मामलों का निस्तारण कर लक्ष्यों को पूरा करें। इसके साथ ही कृषि अवसंरचना निधि (AIF) के लंबित आवेदनों का समयबद्ध निपटान करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, भारतीय रिज़र्व बैंक के एलडीओ संदीप मिश्रा, डीडीएम नाबार्ड प्रवेश कुमार गंगवार, परियोजना निदेशक अवधेश राम, उप कृषि निदेशक पीके मिश्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक आर.आर. तिवारी, सहायक अग्रणी जिला प्रबंधक रवि शर्मा सहित विभिन्न बैंकों के प्रबंधक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!