Breaking News

कासगंज के कादरगंज गंगा घाट पर बड़े भाई को बचाने की वजह से छोटा भाई गंगा नदी में डूबा।

कासगंज के कादरगंज गंगा घाट पर बड़े भाई को बचाने की वजह से छोटा भाई गंगा नदी में डूबा।

गोताखोरों के द्वारा रेस्क्यू कर की जा रही तलाश। 

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता

कासगंज। कासगंज के कादरगंज गंगा घाट पर आज मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया  जहां एक युवक गंगा नदी में डूब गया। वह अपने बड़े भाई को बचाने के प्रयास में नदी में कूदा था। बड़े भाई को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन छोटा भाई गहरे पानी में समा गया। यह घटना पूरी घटना थाना सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। डूबे हुए युवक की पहचान गंजडुंडवारा नगर के मोहल्ला धनपाल निवासी कन्हैया वर्मा पुत्र अरविंद कुमार उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ले के ही राजाराम वर्मा का निधन हो गया था, और परिजन उनके अंतिम संस्कार के लिए कादरगंज गंगा घाट पर गए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कन्हैया का बड़ा भाई विक्रांत गंगा स्नान कर रहा था, तभी वह डूबने लगा और मदद के लिए चिल्लाया। विक्रांत को बचाने के लिए कन्हैया ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। उसने विक्रांत को तो सुरक्षित बचा लिया, लेकिन खुद गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंचल सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से डूबे हुए युवक कन्हैया वर्मा की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फाइल फोटो 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!